लालगंज कुँआनो नदी के सुसाइड प्वाइंट पर लगेगी जाली

Aug 17, 2024 - 22:50
 0  143
लालगंज कुँआनो नदी के सुसाइड प्वाइंट पर लगेगी जाली

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लालगंज कस्बे के दक्षिण पूर्व कुँआनो नदी पुल के सुसाइड प्वाइंट पर करीब दस लाख की लागत से 220 मीटर लंबी व 8 फिट चौकी जाली लगाये जाने की कवायद शुरू कर दी गई । क्षेत्रवासियों के द्वारा काफी दिनों से इस पुलिया पर जाली लगाने की मांग की जा रही थी । जिसे अमली जामा पहनाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी कुदरहा की मौजूदगी में तकनीकी सहायक द्वारा आगणन तैयार कराने हेतु रेलिंग की नापी कर ली गई जिससे जल्द ही जाली लगाने का काम शुरू हो सके । जानकारी के मुताबिक कुँआनो नदी के लालगंज पुल से पिछले एक वर्ष में करीब आधा दर्जन लोगों ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया । पुलिया के पास मौजूद दुकानदारों ने बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह करीब 8:15 बजे शराब के नशे में धुत एक अधेड़ व्यक्ति ने इसी नदी पुल से छलांग लगा दिया, गनीमत रही कि मौके पर मौजूद दो युवकों ने फौरन नदी में कूद गए और उसे बचा लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस चौकी पर गई और पूछताछ में जुट गई । जिसकी पहचान इसी थानाक्षेत्र के भरवलिया (किरकिरवा) निवासी अर्जुन के रूप में हुई । बताते चलें कि धीरे धीरे सुसाइड प्वाइंट बनते जा रहे इस पुल पर ग्रामीण जाली लगाने की मांग काफी दिनों से कर रहे थे । खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुल पर जाली लगाने की मांग ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी , सुरक्षा के दृष्टिगत लालगंज ग्राम पंचायत निधि से करीब दस लाख की लागत से 220 मी. लंबी व 8 फिट ऊँची जाली लगाई जाएगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow