अनियंत्रित ट्रेलर से भरभराकर गिरा गन्ना,दम्पति घायल-अस्पताल रेफर

Jan 13, 2024 - 10:02
 0  98
अनियंत्रित ट्रेलर से भरभराकर गिरा गन्ना,दम्पति घायल-अस्पताल रेफर
गन्ना हटाते कस्बे के लोग व दुकानदार तथा राहगीर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ बानपुर मोड़ पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गन्ना लदी ट्रेलर के अनियंत्रित होने से रस्सी टूट गई और गन्ना भरभराकर गिर गया जिससे बाइक सवार दंपत्ति दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक खाली कराते हुए आवागमन बहाल कराया तथा दोनों को बाहर निकालकर घायलावस्था में जिला अस्पताल भेजवाया । घायलों की पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत दौलतपुर गांव निवासी भोला निषाद तथा उनकी पत्नी सरोज निषाद के रूप में हुई । जानकारी के मुताबिक मुंडेरवा शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पसड़ा से शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे मुंडेरवा जा रही गन्ना लदी ट्रेलर देईसांड़ से बानपुर मोड़ पहुंचते ही बनकटी की तरफ मुड़ने के दौरान अनियंत्रित हो गई जिससे एक तरफ भार बढ़ गया और गन्ना बंधी रस्सी टूट गई और गन्ना भरभराकर गिर गया । ओपेक चिकित्सालय कैली से पत्नी सरोज का ऑपरेशन कराकर अपने साथ बाइक से घर जा रहे भोला निषाद ट्रेलर से गिरे गन्ना के नीचे दब गए । देईसांड़ कस्बा वासियों व राहगीरों की मदद से गन्ना हटाते हुए लालगंज पुलिस को सूचना दिया गया । सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व उनकी पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से गन्ना हटवाते हुए घायलों को बाहर निकलवाया तथा एबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow