लेखपाल संघ चुनाव में पंकज अध्यक्ष व प्रमोद बने मंत्री

Jul 24, 2024 - 00:20
 0  135
लेखपाल संघ चुनाव में पंकज अध्यक्ष व प्रमोद बने मंत्री

आलोक बरनवाल INewsUP

 रूधौली बस्ती । तहसील सभागार रुधौली में मंगलवार को लेखपाल संघ का चुनाव मंगलवार कों सम्पन्न हुआ। जिसने चुनाव अधिकारी वरुणेंद्र शुक्ला व पर्यवेक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह के मौजूदगी मे लेखपाल पंकज सिंह को कुल मौजूद 43 लेखपालों में से 23 लेखपालों का मत प्राप्त हुआ और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र सिंह से 20 मत प्राप्त हुए।पिछली बार धर्मेंद्र कुमार लेखपाल संघ रूधौली के अध्यक्ष थे इस बार उन्हें 3 मतों से हार का सामना करना पड़ा उग्रन्नाथ उपाध्याय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार वर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार चौधरी को मंत्री,कृष्णा चौधरी को उपमंत्री, साबिर खान कोषाध्यक्ष एवं जयंती शुक्ला को संप्रेक्षक के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया।लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम सुमेर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने पद प्रयोग करते हुए निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे और लेखपाल के कार्यों मे बाधा डालने वालों से ,जबरन कार्य कराने वालों से,उत्पीड़न करने वालों से संगठन अपने हक की लड़ाई लड़ाई की भी बात कही गई।इस दौरान लेखपाल अंकित चौधरी, हबीबुल्लाह,मोहित यादव,पवन कुमार, उग्रनाथ,अजय वर्मा,चंद्रशेखर, मनोज वर्मा,अनंत,सुनील चौधरी,सुशील चौबे, रामप्रकाश,पूजा,प्रेरणा आदि लेखपालगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow