मामा संग साइकिल से निकले भांजे भी लापता,तलाश में भटकती रही पुलिस टीमें

Aug 25, 2025 - 08:32
 0  317
मामा संग साइकिल से निकले भांजे भी लापता,तलाश में भटकती रही पुलिस टीमें

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के खरवनिया में रविवार की सुबह करीब 9 बजे मामा के साथ साईकिल पर बैठकर निकले दो भांजे भी कहीं लापता हो गए । देर शाम तक तीनों की खोजबीन के बाद स्वजनों ने लालगंज पुलिस व डायल112 को सूचना दिया । लालगंज पुलिस समेत एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह व क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह तथा जिले के आधा दर्जन थाने समेत स्वाट, एसओजी,साइबर सेल आदि टीमें मौके पर पहुंच कर खोजबीन में जुट गई । देर रात करीब दो बजे तक पुलिस टीमें आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही तथा तालाब पोखरे,झाड़ियां आदि स्थानों पर भी काफी खोजबीन किया लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका । जानकारी के मुताबिक खरवनिया निवासी ईश्वर चंद की दो बेटियों सोनी व मनीता के बच्चे प्रिंस व मनी अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई करने हैं रविवार की सुबह एक साईकिल पर बैठकर तीनों खरवनिया चौराहे की तरफ दो चक्कर इधर उधर घूमते दिखे उसके बाद से तीनों बच्चों का कहीं पता नहीं चला तो परिजन परेशान होने लगे और इधर उधर खोजबीन करने लगे । पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है जल्द ही बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow