खाद्य निरीक्षक ने जांच में भेजे 19 खाद्य सैंपल,हड़कम्प
अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP
गोरखपुर- पीपीगंज नगर पंचायत के मिष्ठान भंडार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायतों पर खाद्य आपूर्ति विभाग टीम ने बुधवार को कड़ा कदम उठाया। खाद्य आपूर्ति अधिकारी हृदयनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने फूड वैन व लिगल तरीके से 19 सैंपल एकत्र किए, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। यदि सैंपल की रिपोर्ट में अनियमितता पाई गई, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।टीम की अध्यक्षता कर रहे नरेंद्र चौहान ने बताया कि पीपीगंज की बंगाली मिष्ठान भंडार के दुकान से रसगुल्ले का सैंपल कामधेनु मिष्ठान का सैंपल लिया गया, जबकि कस्तूरबा गांधी धर्मपुर स्कूल से दाल, चावल, केला, सब्जी और दूध के सैंपल एकत्र किए गए। छापेमारी की खबर फैलते ही पीपीगंज की कई दुकानों के शटर बंद हो गए।जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को पिछले कई दिनों से शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को तो कतई बख्शा नहीं जाएगा। सैंपल जांच की रिपोर्ट 14 दिनों में आने की उम्मीद है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मिलावटी खाद्य पदार्थों की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि ऐेसे मिलावटी दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाये।
What's Your Reaction?

