गोरखपुर में अपराधी बेखौफ, पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर - चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम चिउटीजाम मे पुरानी रंजिश को लेकर गाँव के ही कुछ लोगों ने दो भाईयों को जमकर पीटा जिसमें सतीश व उनके भाई को गंभीर चोट आई । परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश में गांव के ही प्रेम, सदानंद पुत्रगण सिमरत तथा विवेक,अमित व अभय पुत्रगण सदानंद ने हॉकी डंडा व धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया, हमले में सतीश सहित दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई है । सतीश पुत्र सुदामा और उनके भाई को गांव के ही दबंगों ने जमकर मारा पीटा सतीश के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया । मिली जानकारी के अनुसार गांव के प्रेम , सदानंद पुत्र सिमरत, विवेक, अभय, अमित पुत्र सदानंन्द के खिलाफ तहरीर दिया गया है। जिससे अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कि जाए।
What's Your Reaction?

