24 घण्टे में दूसरी बार हुई वृद्धजनों से ठगी

Mar 19, 2024 - 21:05
 0  310
24 घण्टे में दूसरी बार हुई वृद्धजनों से ठगी

राजन चौधरी INewsUP

लालगंज बस्ती । महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत बनकटी कस्बे में 24 घंटे में एक ही गाँव के दो वृद्धजनों से ठगी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गंगौरी निवासी तीरथ व इसी गाँव के रामजीत से बाइक सवार हेलमेट धारी युवक ने कुल 19 हजार रुपये की ठगी कर लिया । चौंकाने वाली बात यह है कि जालसाज युवक अपने को ब्लॉक कर्मी बताकर रुपये की ठगी कर रहा है, वहीं जिससे रुपये की ठगी कर रहा है उसके करीबियों का नाम पता व उठने बैठने की स्थान की भी बखूबी जानकारी रखता है जिससे लोग आसानी से उसके झांसे में आ रहे हैं । पीड़ित की तहरीर पर लालगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन अबतक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका । जानकारी के मुताबिक मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गंगौरी गाँव निवासी तीरथ मंगलवार को बनकटी ब्लॉक पर आए थे जहां उन्होंने कटौधा मोड़ पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र से रुपया निकाला । तीरथ ने बताया कि एक बाइक सवार युवक हेलमेट पहने हुए आया और अपने को ब्लॉक कर्मी व ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव का करीबी बताते हुए पेंशन की धनराशि बढ़ाने की बात करने लगा । रुपया रखे पालीथीन को अपने हाथ में लेकर कुछ ही क्षणों में वापस लौटा दिया और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया । जब पालीथीन खोला तो उसमें कागज देख वृद्ध दंग रह गया । वहीं दूसरा मामला एक दिन पहले सोमवार की साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है । जहां गंगौरी निवासी रामजीत अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र से रुपए निकाल कर घर जा रहा था तभी जालसाज ने वृद्धा पेंशन की धनराशि बढ़ाकर 3500 रुपये कराने का झांसा देकर 11 हजार रुपये की ठगी कर लिया । पीड़ित रामजीत ने बताया कि उपाध्याय डीजल पंप के सामने एक युवक नीले रंग की बाइक लेकर पहुंचा और आधार कार्ड,पासबुक व 50 रुपया मांगने लगा । बातों बातों में उसने जेब से काली पन्नी में बांधकर जेब में रखा हुआ रुपया भी निकाल लिया तथा आंख झपकते ही रुपयों की जगह कागज रख दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow