छिनैती के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Jan 4, 2025 - 22:36
 0  41
छिनैती के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

अजमेर अली INewsUP

सहजनवां, गोरखपुर । गीडा थाना क्षेत्र खानीपुर अंडर खजनी रोड पर पैसा दुना करने का लालच देकर 1 लाख रुपया छीन कर फरार हुए अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी से प्रभारी निरीक्षक गीडा विजय कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज पिपरौल कामवेंद्र सिंह,कास्टेबिल बृजेश सिंह,अनुज सिंह,पंकज कन्नौजिया,संदीप निषाद,विकास यादव संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गश्त पर निकले हुए थे। तभी जानकारी मिली कि पैसा दुना करने का लालच देकर छीनैती करने वाले दो बदमाश बांसपार रोड के पास खड़े है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर दोनों को घेर कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान छीनैती किए गए 85900 रुपया बरामद किया। जिसकी पहचान प्रेमचंद पुत्र स्व रामसमझ निवासी हरपुर थाना हरपुर बुदहट तथा दूसरे बदमाश की पहचान रोहित पुत्र दीनानाथ निवासी बेलडाड थाना खजनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनो बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow