बकरीद को लेकर पुलिस एलर्ट,अराजकता तत्वों पर गिरेगी गाज
अजमेर अली INewsUP
ब्यूरो चीफ,गोरखपुर । ईद उल अज़हा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जनपद की पुलिस ने कमर कस ली है एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देश पर थानों पर शांति समिति की मीटिंग की जा रही है तो वही थाना प्रभारी क्षेत्र में लगातार गश्त कर हर एक गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है। क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी और थाना प्रभारी तिवारीपुर गौरव कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ जानवरों की कुर्बानी वाले स्थानों का निरीक्षण किया बाजारों में जाकर हर एक व्यवस्थाओं की जानकारी ली दुकानदारों से बातचीत किया आमजनमानस के बीच पुलिस की मौजूदगी का एहसास भी करवाया कुर्बानी स्थलों पर जाकर यह भी सुनिश्चित किया कि कुर्बानी वाले दिन सभी व्यवस्थाएं सही है कि नही वही दोनों पुलिस के अधिकारियों ने मस्जिदों का भी दौरा कर के वहा के स्थानीय लोगो मस्जिदों के इमाम से बातचीत किया और सभी को ये बताया कि नमाज के दौरान इस बात का सभी लोग ऐलान जरूर कर दे कि कुर्बानी पर्दा लगा कर करे घर के अंदर करे या फिर जो जगह निर्धारित की गई है वही पर करे जानवरों के अवशेषों को सड़क पर न फेके जानवरों के एक्स्ट्रा पार्ट को काले पालीथीन में रख कर नगर निगम के कंटेनर में डाले साथ ही इस बात का भी ध्यान रखे कि घर के किसी भी लड़के या व्यक्तियों के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो न डाले किसी की भी भावना आहत नही होनी चाहिए बकरीद पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मिल जुलकर मनाए। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने कहा कि शासन की जो गाइड लाइन्स पीस मीटिंग में बताई गई है उसी के अनुसार कुर्बानी करे किसी भी तरह की कोई शिकायत का मौका न दे और इस बात का विशेष ख्याल रखे कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नही होगी अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो कठोर करवाई के लिए तैयार रहे उसे बख्शा नही जाएगा अगर कोई अराजक तत्व किसी भी प्रकार की गलत भ्रामक प्रचार एवं अफवाफ फैलाने का काम करता है तो इसकी सूचना फौरन पुलिस के दे तत्काल करवाई की जाएगी। पुलिस आपकी सेवा में 24 घण्टे मौजूद है।
What's Your Reaction?

