पहले ही प्रयास में अलका त्रिपाठी ने मारी बाजी,बधाइयों का तांता

Apr 16, 2024 - 23:19
Apr 16, 2024 - 23:40
 0  656
पहले ही प्रयास में अलका त्रिपाठी ने मारी बाजी,बधाइयों का तांता

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है, यूपीएससी की इस परीक्षा में बस्ती जिले के लालगंज थानांतर्गत विरतिया गाँव के स्व. वीरेंद्र त्रिपाठी की छोटी बेटी अलका त्रिपाठी ने पहले ही प्रयास में 657वां रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है । अलका के सफलता की खबर सुनकर बस्ती व संतकबीरनगर जिले के लोगों द्वारा बधाइयों का तांता लगा रहा और हर तरफ खुशी का माहौल रहा । अलका त्रिपाठी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है । अलका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता सरोज व चाचा धीरेंद्र त्रिपाठी सहित गुरुजनों को देते हुए कहा कि अगर छात्र अपने लक्ष्य को सामने रखकर पढ़ाई करें तो किसी भी परीक्षा को पास किया जा सकता है । अलका की प्रारंभिक शिक्षा बस्ती शहर के सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग में हुई तथा विज्ञान वर्ग से हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की पढ़ाई सावित्री विद्या बिहार से पास किया । तथा स्नातक की परीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पास किया । क्षेत्र के अरविंद पाल,गुड्डू पाल, मनोज गुप्ता,सदानंद यादव,डॉ. गिरजेश चौधरी,रविन्द्र नाथ तिवारी,जय प्रकाश चौधरी, रामधनी यादव आदि ने बधाईयां दी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow