29 बीघा गेहूँ की फसल जलकर खाक

Apr 16, 2024 - 23:26
Apr 16, 2024 - 23:31
 0  97
29 बीघा गेहूँ की फसल जलकर खाक

राजेश उपाध्याय INewsUP

बनकटी बस्ती । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बोदवल गांव के पूर्वी सीवान में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूँ की फसल में आग लग गई, आग की लपटों को बोदवल, लोहदर,छपिया के ग्रामीणों ने आगे बढ़ने से रोकने का भरपूर कोशिश किया । जबतक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचता कि आग ने अधिकांश खेतों को अपने आगोश में ले लिया । आग लगने से एक दर्जन से अधिक किसानों का 29 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई तथा भूसा बनाने के लिए खेतों में पड़ा डंठल नष्ट हो गया । जानकारी के मुताबिक बोदवल गांव पूर्वी सीवान में अचानक आग लग गई जिससे किसान दीनानाथ, रामदयाल, सुनील, इबारत, राधेश्याम,इकबाल, रविन्द्र, इन्दल यादव, प्रेम चन्द्र, ओमकार, दिग्विजय, निरंकार सहित एक दर्जन से अधिक किसानों का 29 बीघा गेहूं का फसल व डंठल जल गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow