किशोरी के अपहरण का पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Nov 30, 2023 - 00:26
 0  59
किशोरी के अपहरण का पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

अजमेर अली INewsUP

 गोरखपुर । सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गाँव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई । बुधवार को बेटी के अपरहण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गाँव के ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है । बहुत खोजबीन के बाद जब युवक के घर उलाहना लेकर गयी, तो उसके घर वाले फौजदारी पर आमादा हो गए। थाना प्रभारी सहजनवा इत्यानंद पाण्डेय ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow