कूड़े के ढेर में बैठे सर्प ने युवती को डसा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के घुघसा गांव में कूड़े के ढेर में बैठे सर्प ने एक युवती को डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी । स्वजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहाँ फार्मासिस्ट पीसी पाण्डेय ने देर शाम तक उसका उपचार कर घर भेज दिया । जानकारी के मुताबिक घुघसा गाँव निवासी नेबू लाल गुप्ता की 24 वर्षीय बेटी रेखा शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे मकान के सामने झाड़ू लगा रही थी तभी कूड़े के ढेर में बैठे सर्प ने उसकी उंगली में काट लिया ।
What's Your Reaction?

