चौकी इंचार्ज की तत्परता से बची युवक की जान,दरोगा के हाथ जले

Jan 16, 2025 - 17:17
Jan 16, 2025 - 17:26
 0  154
चौकी इंचार्ज की तत्परता से बची युवक की जान,दरोगा के हाथ जले

राजकुमार श्रीवास्तव INewsUP

 महसों बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के महसों चौकी इंचार्ज अनस अख्तर की तत्परता से तेल छिड़क कर जान देने जा रहे एक युवक की जान बच गई लेकिन दरोगा जी के हाथ जल गए । जानकारी के मुताबिक महसों पूरब टोला निवासी शुभम की पत्नी बिना उसके रजामंदी के मायके चली गई । पत्नी के जाने से नाराज युवक शुभम ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर आत्महत्या करना चाहा लेकिन देवदूत बनकर जान जोखिम में डालकर पहुंचे महसों चौकी इंचार्ज दरोगा अनस अख्तर ने उसकी जान बचा ली और उसके हाथ जल गए । चौकी इंचार्ज की कर्त्तव्य निष्ठा व हिम्मत पर युवक के परिजनों व व्यापारियों समेत क्षेत्रवासियों ने भूरि भूरि प्रसंशा किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow