अवैध चाकू व वाहन के साथ गौ तस्कर गिरफ्तार

Jan 16, 2025 - 16:48
 0  84
अवैध चाकू व वाहन के साथ गौ तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । दुबौलिया पुलिस ने थानाक्षेत्र के कटरिया चांदपुर बंधे के पास बुधवार को एक अवैध चाकू व वाहन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया । थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर मुखबिर की कटरिया चांदपुर बंधे के निकट एक सन्दिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना पर पहुंच कर वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा उसके पास से वाहन समेत एक चाकू बरामद किया गया । तथा उसके खिलाफ मु0अ0सं0 04/2025 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 325/324(4) BNS से संबंधित बरामद वाहन UP50AT9435 का वाहन स्वामी /अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र बीपत यादव निवासी चकसोधी बीनापारा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को चाँदपुर बन्धे के पास नदी के किनारे से एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 07/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया । गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित उ0नि0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, आनन्द कुमार शाही शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow