शौच गई दलित किशोरी से छेड़छाड़ व पिटाई का आरोप

Jan 16, 2025 - 16:16
 0  90
शौच गई दलित किशोरी से छेड़छाड़ व पिटाई का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी,बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने उसी गाँव के एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ व विरोध करने पर पिटाई का आरोप लगाया है । लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम करीब 5 बजे बेटी नित्यक्रिया के लिए गाँव के पूरब सीवान में जा रही थी कि पहले से घात लवाये बैठा गाँव का ही एक युवक उसे सरसों के खेत में खींचने लगा, बेटी ने शोर मचाया तो पास में ही स्थित युवक के मकान से निकली उसकी माँ व बहन ने बचाव करने के बजाय मेरी तीनों मिलकर नाबालिग बेटी को पीटकर घायल कर दिया, जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गई । मौके पर पहुंचे परिजन उसे अचेतावस्था में उठाकर अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार किया गया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील गोंड ने बताया कि तहरीर मिला है जांच की जा रही है आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow