दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्र, समर्थकों ने बांटी मिठाईयां
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर विवेकानंद मिश्र पर भरोसा जताते हुए उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर जिले में भाजपाइयों ने जगह जगह अबीर गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई । रविवार को बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बनकटी व देईसांड़ आदि कस्बों में अबीर गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा मिठाईयां बांटी । मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों के संगठनात्मक अनुभव व समर्पण तथा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह पुनः जिम्मेदारी का निर्णय लिया । वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों और आंदोलनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह बनाए रखा और एक सफल युवा जिलाध्यक्ष बनकर उभरे हैं । इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष रविचंद्र पाण्डेय,लाल सिंह,अतुल पाल,अजय अग्रहरी,गिरजेश पाल,बाबूराम चौधरी ,हरीशचंद चौधरी,सुरेंद्र चौधरी , जनार्दन शुक्ला , संजय त्रिपाठी , पप्पू चौधरी , कृष्णचंद्र मिश्रा , राधेरमण सिंह,अमित अग्रहरि,अरूण शुक्ला , सुबाष शर्मा आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

