रुधौली थाना का आईजी ने किया निरीक्षण

Feb 24, 2024 - 13:15
 0  18
रुधौली थाना का आईजी ने किया निरीक्षण

आलोक बरनवाल INewsUP

रूधौली बस्ती । शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे आईजी आर के भारद्वाज ने रुधौली थाने का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण में आईजी ने सबसे पहले प्रशासनिक भवन के पीछे 32 बेड के निर्माणाधीन आरक्षी बैरक का हाल जाना , उसके बाद उन्होंने ने एक एक कर मेस,कार्यालय, मालखाना,थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान अपराध निरीक्षक अजय यादव, राजेंद्र यादव, उपेंद्र शर्मा, श्रीराम सिंह,अंकित राय,राजू यादव, राजन गौड़,चंद्रकेश प्रजापति समेत और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow