कूल्हे की पेल्विक बोनस का जटिल ऑपरेशन सफल
बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP
बस्ती । महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती में 23 वर्षीय युवक के गंभीर पेल्विस फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन डा. जुबेर अहमद व उनकी टीम द्वारा किया गया । डा. जुबेर अहमद कैली स्थित मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक विभाग में सहायक प्राचार्य होने के साथ ही वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. ए.आर खान के पुत्र हैं । डा. ज़ुबेर ने बताया कि इस युवक को दो सप्ताह पहले चंडीगढ़ में चोट लगी थी, जिसके लिए पी. जी. आई. चंडीगढ़ में यही ऑपरेशन बोला गया था l बस्ती का मूल निवासी और डॉक्टर साहब के बारे में जानने की वजह से यह बस्ती आया और यहां मेडिकल कॉलेज में इसका सफल ऑपरेशन हुआ । डा. जुबेर ने पेल्विक बोन को बैठाकर प्लेट लगाई जबकि डॉ. लालमणि ने पेशाब की थैली का रिपेयर किया । 5 घण्टे तक चली यह सर्जरी जिले में पहली बार हुआ है । डॉ. जुबेर ने डॉ. अभिषेक बरनवाल और डॉ. सर्वेश की एनेस्थीसिया टीम को एवं प्रिंसिपल डॉक्टर मनोज कुमार तथा समस्त स्टाफ को निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया l इससे पहले भी डॉक्टर जुबेर ने 110 वर्ष की वृद्ध महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन किया है l तथा अत्यंत कम मिलने वाली गैस गैंगरिन का इलाज करके 10 साल के बच्चे की जान बचाई थी l जिसकी सराहना आर. एम. एल. एवं एस. जी. पी. जी. आई. लखनऊ के वरिष्ठ प्रोफेसर ने भी की है l
What's Your Reaction?

