डेढ़ कुंटल गांजा बरामद के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
संतकबीरनगर। जिले की पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 151 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक स्कार्पियो, एक पिकअप व दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने की। गिरफ्तार अभियुक्त 1. मुमताज अहमद पुत्र अबुल कमर निवासी छपिया छितौना थाना दुधारा। 2. लाखन लाल उर्फ लखन गोड़ पुत्र तीरथ प्रसाद निवासी डारीडीहा थाना कोतवाली खलीलाबाद। 3. निजामुद्दीन उर्फ सोम्मन पुत्र अब्दुल रहीम निवासी सालेहपुर थाना दुधारा। 4. प्रदीप चौधरी पुत्र रामजीत निवासी कुर्थिया थाना कोतवाली खलीलाबाद। 5. अभिषेक अग्रहरी पुत्र धर्मेन्द्र निवासी गोदी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती। बरामदगी 10 बोरियों में रखा 151 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा स्कार्पियो गाड़ी संख्या UP51AH9209 पिकअप गाड़ी संख्या UP51CT1723 पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP58AK4595 व UP58N3234 पूछताछ में खुलासा गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे छह लोगों का गिरोह बनाकर आंध्र प्रदेश से गांजा मंगवाते हैं और विभिन्न राज्यों के रास्ते यूपी लाकर बेचते हैं। इस कारोबार का सरगना दुधारा थानाक्षेत्र का निवासी है, जो लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय है। पुलिस टीम को पुरस्कार इस सराहनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
What's Your Reaction?

