अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही--प्रभारी निरीक्षक
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी । लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बे में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया तथा रात्रि में उड़ रहे संदिग्ध ड्रोन की सूचना 112 पर देने, गलत सूचना व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने सोमवार की देर शाम करीब सात बजे बस्ती महुली मार्ग के बनकटी कस्बे में जागरूकता चौपाल लगाया और दर्जनों की संख्या में मौजूद कस्बे वासियों को जागरूक करते हुए कहा कि रात्रि के समय संदिग्ध ड्रोन उड़ने की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस व डायल 112 को दें जिससे प्रभावी कार्यवाही की जा सके । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के मिलने पर पुलिस सूचित करें और उन्हें मारे पीटें नहीं । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक समेत उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह तथा आरक्षी विजय कुमार यादव,अनिल यादव,अरविंद चौहान, प्रमोद यादव,विकास गौंड आदि मौजूद रहे
What's Your Reaction?

