जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Jan 14, 2025 - 22:40
 0  171
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

राजेश उपाध्याय INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बड़गो खास गांव में मंगलवार की दोपहर बाद जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगो को थाने लाकर शांति भंग की कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के बड़गो खास गांव निवासी आत्माराम पुत्र रामराज चौधरी व राम सुभग पुत्र शिवपूजन चौधरी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवादित जमीन को राजस्व विभाग द्वारा आत्माराम के नाम से प्रधानमंत्री घरौनी प्रपत्र देकर उनका मालिकाना हक भी उन्हे मिल गया है।जिसमे उनका पेड़,घारी,चरन भी कुछ समय पहले तक मौजूद था।लेकिन लगभग एक माह पहले राम सुभाग पक्ष के लोगों ने उसे खाली करके उस जमीन पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया।तथा मंगलवार को दोपहर बाद लगभग एक बजे इन लोगों ने आत्माराम को वहा बुला कर मारना पीटना शुरू कर दिया।जिसे देखकर दोनों पक्ष से काफी लोग वहा इकट्ठा हो गए और मारपीट में 35 वर्षीय आत्माराम व उनकी पत्नी कविता तथा उनकी बहन विमला और निर्मला को सर,हाथ,पैर में काफी चोटें आ गई। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने वहा मौजूद सभी लोगों को थाने पर लाकर मार पीट में घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी भेजवाया और बड़गोखास गांव निवासी संदीप,प्रदीप,आलोक,पूनम देवी,माया सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा सहित विभिन्न धाराओं में कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow