गन्ना लदे ट्राला की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत

Jan 14, 2025 - 22:38
 0  374
गन्ना लदे ट्राला की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत

राजेश उपाध्याय INewsUP

बनकटी बस्ती । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा पांडेय के निकट रविवार तेज रफ्तार ओवर लोड गन्ना लदा ट्रैक्टर - टाला की चपेट में आई पैदल जा रही महिला की सोमवार देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानिया थाना क्षेत्र के भैसा पांडेय (केवटहिया) निवासी पवित्रा देवी पत्नी हजारी उम्र 45 वर्ष खेत मे से गन्ना छिल कर अपने बेटी के साथ पशुओं के लिए गन्ने की हरी पात्ती को लेकर अपने घर जा रही थी ,जैसे ही वह केवटहीया मोड़ पर पहुंची थी कि उसी समय महादेवा के तरफ़ से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार गन्ना लदा ओवरलोड ट्रैक्टर - ट्राला के पहिया के नीचे आ गई, जिससे महिला के दोनो पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गये एवं अन्य जगह भी चोटे आई साथ ही उसकी बेटी को भी पैर एवं हाथ में चोट लग गया था । स्थानीय ग्रामीणों द्वारा निजी वाहन से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिए, जिला अस्पताल के डॉक्टर द्वारा दोनों पैर के अलावा अन्य जगह भी गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण जिला अस्पताल बस्ती से पवित्रा देवी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया था , जहां पर इलाज के दौरान रविवार देर रात पवित्रा की मौत हो गई । इस घटना से पूरा गांव सदमे में है , ग्रामीणों के अनुसार पवित्रा का परिवार आर्थिक तंगी से पहले से जूझ रहा था , और पैसे के अभाव में इलाज भी सही ढंग से नहीं हो पाया । पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं जिसमें तीन लड़कियां बड़ी और एक लड़का छोटा है। महिला के पति हजारी मुंबई में रहकर मेनहत - मजदूरी का काम करतें है। ग्रामीणों द्वारा ओवरलोड गन्ना लदा ट्रैक्टर - ट्राला को रोक कर महिला के ईलाज की मांग को लेकर जाम भी लगाया था ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow