सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
सरताज अलाम INewsUP बस्ती । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव निवासी बसपा नेता सीताराम शास्त्री के नाती एवं सहायक अध्यापक सुजीत कुमार के 18 वर्षीय बेटे अमन कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अमन शनिवार रात करीब 9 बजे बाइक से घर से निकला था और काम निपटाकर देर रात लौट रहा था। नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अमन को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोबाइल बंद होने से परिजन परेशान रहे। सुबह सूचना मिलने पर परिवार ने अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की, पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?

