प्रधान प्रतिनिधि व सैनिक के बीच मारपीट, 50 हजार रुपये छीनने का आरोप

Feb 27, 2026 - 05:31
 0  43
प्रधान प्रतिनिधि व सैनिक के बीच मारपीट, 50 हजार रुपये छीनने का आरोप

अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP

गोरखपुर - पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी के अन्तर्गत नयगाव मे मारपीट और छिनईती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रार्थी सेराज अहमद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 24 फरवरी की रात करीब 9 बजे जब वह खाना खाकर सोने जा रहे थे, तभी आसफाक नामक व्यक्ति ने बिना किसी कारण के उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया।विरोध करने पर आसफाक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सेराज अहमद की लात-घूसों से जमकर पिटाई की। जान बचाने के लिए सेराज अहमद जब घर में छिप गए तो आसफाक और उसके साथी समीर, नवी अहमद, मुख्तार, सुलेमान आदि ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। गांव वालों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ।लेकिन शांति ज्यादा देर नहीं टिकी। आज सुबह करीब 8 बजे जब सेराज अहमद भट्टे पर ईट लेने के लिए घर से बाहर निकले, तभी समीर और जुबैर ने उन्हें घेर लिया। दोनों ने फिर से लात-घूसों से मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान सेराज अहमद के पास रखे 50,000 रुपये (चाचा के मकान निर्माण के लिए) छीन लिए गए। सेराज अहमद ने पुलिस को बताया कि आरोपी बार-बार उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं और अब रुपए छीनईती भी कर ली है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीपीगंज थाना प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow