सीता स्वयंवर का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक

Jan 14, 2025 - 22:18
 0  89
सीता स्वयंवर का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । बनकटी नगर पंचायत के चन्द्रनगर वार्ड मथौली स्थित सीडीए एकेडमी के निकट चल रहे रामलीला कार्यक्रम के छठवें दिन सोमवार को सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ का मंचन करते हुए अयोध्या धाम से आई रामलीला मंडली के कलाकारों का अभिनय देख दर्शक भाव विभोर हो गए । भगवान राम के धनुष तोड़ने पर जनक नंदिनी सीता ने राम के गले में जयमाल डालकर उनका वरण किया । इस आनंदोत्सव के समय दर्शकों ने राम और सीता पर फूलों की वर्षा करते हुए जयकारे लगाए। इसके पूर्व रामलीला मंच का उद्घाटन वार्ड सभासद नवीन पाल ने फीता काट कर किया। सभासद ने कहा कि ग्रामीण व शहरी इलाकों में विलुप्त हो रही इस कला को संजोए रखने से हमारी संस्कृति और संस्कार को बढ़ावा मिलता है तथा ऐसे कार्यक्रम के आयोजनों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है । अवसर पर रामलीला के आयोजक अविनाश जी रामायणी व मोतीलाल यादव,साधुशरण, ऋषिराज मुनि,हर्षित दुबे आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow