संतकबीरनगर के ब्रह्मानंद ने खजनी के मोनू पहलवान को दिखाया आसमान

Nov 14, 2023 - 22:55
 0  79
संतकबीरनगर के ब्रह्मानंद ने खजनी के मोनू पहलवान को दिखाया आसमान

राजन चौधरी INewsUP

लालगंज बस्ती । बनकटी बस्ती बनकटी ब्लॉक मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित बाघापार के ललियापार कुटी पर यम द्वितीया के अवसर पर विराट दंगल व मेले का आयोजन कुटी के महंत प्रहलाद दास के द्वारा किया गया । जिसमें गोरखपुर,बस्ती,संतकबीरनगर आदि जनपदों से आये पहलवानों ने जोर आजमाइश किया । दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल व बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विवेकानंद शुक्ल,मनमोहन तिवारी,सुरेंद्र तिवारी,रविचन्द पाण्डेय द्वारा फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलाकर किया गया । रेफरी की भूमिका श्याम नारायण चौधरी व पहलवान सूरज चौधरी ने किया । मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में छिपी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है । जनपदों से आये पहलवानों में संतकबीरनगर के ब्रह्मानंद पहलवान ने खजनी के मोनू पहलवान को, बस्ती के आशीष पहलवान ने संतकबीरनगर के दुर्गेश यादव पहलवान को, संतकबीरनगर के सुशांत ने सोनबरसा के विजय पहलवान को,अमित बैरनपुर ने मोलनापुर के श्याम पहलवान को,प्रदीप पहलवान बैरनपुर ने संतकबीर नगर के मोलनापुर के पहलवान अरुण यादव को धूल चटाई । इस अवसर पर सभासद मोहम्मद हफीज,कौशल चौधरी,बाबूराम चौधरी,बाघापार के प्रधान प्रतिनिधि पप्पू यादव,प्रभात मिश्रा,चंदन त्रिपाठी, सियाराम मणि त्रिपाठी,शशि गौंड़,भोला गुप्ता,इंद्रजीत चौधरी,ऋषिकेश पाल,विवेकानन्द शुक्ला,अर्जुन शुक्ला,मुरलीधर शुक्ला,राजन चौधरी,पट्टू तिवारी,सियाराम शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow