बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Nov 14, 2023 - 22:47
 0  29
बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राजन चौधरी INewsUP

लालगंज बस्ती । बनकटी विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय देवमी में पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर खेलकूद व निबन्ध प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर बालदिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ देवमी के ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल तथा प्रबन्ध समिति अध्यक्ष रंजना देवी ने माँ सरस्वती व पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया । कार्यक्रम में मीना मंच की पावर एंजेल रिया व सुगमकर्ता रंजना देवी द्वारा केक काटा गया तथा छात्रों द्वारा निबंध प्रतियोगिता तथा खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेता प्रतिभागी बच्चों को टॉफी,पेन,पेंसिल व कॉपी तथा केक वितरित किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया । प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे सशक्त व समृद्ध राष्ट्र की नींव हैं। निबंध प्रतियोगिता में इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य गणों सहित जय प्रकाश चौधरी, रामाज्ञा चौधरी,आशा, मीरा, कविता, मालती आदि उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow