युवक की पिटाई कर बाइक लूटने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Sep 11, 2023 - 11:55
 0  220
युवक की पिटाई कर बाइक लूटने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

घटना संदिग्ध , जांच कर होगी कार्यवाही- पुलिस

राजन चौधरी INewsUP 

लालगंज बस्ती - लालगंज थानाक्षेत्र के अनुपाखोर गाँव में सोमवार की भोर में बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर उसमे सो रहे युवक की पिटाई की और मकान में खड़ी गाड़ी लूटने का प्रयास किया। परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लालगंज थाना क्षेत्र के अनुपाखोर निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि मेरा छोटा पुत्र 16 वर्षीय रंजीत रविवार की रात भोजन करके प्राथमिक विद्यालय के पास बने अपने तीन चैनल के नए मकान में सोने चला गया। जहाँ रविवार की देर रात लगभग तीन बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने मकान के एक चैनल का ताला तोड़कर उसमें खड़ी बाइक बाहर निकाल लिए तथा उसका लॉक न खुलने पर बगल के चैनल लगे कमरे में सो रहे रंजीत को जगाकर उससे बाइक की चाभी मांगने लगे। जब उसने चाभी न होने की बात कही तो मुंह पर कपड़ा बाधें उन चार बदमाशों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई से घायल रंजीत ने बताया कि पिटाई के दौरान ही एक बाइक के सड़क से गुजरने की आहट पाकर उन लोगों ने मुझे मारना बन्द कर दिया, इतने में मौका मिलते ही मैं वहां से गन्ने के रास्ते होते हुए अपनी जान बचाकर गांव में भाग निकला और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए तो डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी, मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल किया गया, घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक के बयान और घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow