एडीएम ने संभाला नगर पंचायत रूधौली का कार्यभार, सभासदों से मांगी जरूरी कामों की सूची
गौशाला का भी किया निरीक्षण
Inews UP
रुधौली। नगर पंचायत रुधौली का एडीएम कमलेश बाजपेई ने बुधवार को कार्यभार संभाला और सभासदों के साथ बैठक की। एडीएम और अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर दत्त तिवारी ने सभी सभासदों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना। बैठक में एडीएम कमलेश बाजपेई द्वारा सभी सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप सभी सभासदगढ़ अपने-अपने वार्डों की दो महत्वपूर्ण समस्याओं का लिस्ट बनाकर नगर पंचायत कार्यालय को दें जिससे जल्द से जल्द उसका निस्तारण करवाया जा सके और अपने-अपने वार्डों में 25 गरीब व जरूरतमंदों के आवास का लिस्ट बनाकर भी देवें जिससे उनको आवास दिलाया जा सके साथ ही साथ वार्डों की साफ सफाई,जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाईकर्मियों की हाजरी, उपस्थिति रजिस्टर चेक करने,सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही है।पहली बार बैठक में सभी सभासदगढ़ एक मत होकर एक कमरा सभासदगढ़ के लिए अलॉट करने को कहा गया। और अगली बोर्ड बैठक होने तक अपने-अपने महत्वपूर्ण कार्यों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को ही कहा जिसे प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा सके। बैठक के उपरांत इंदिरा नगर वार्ड में स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया इस दौरान उप जिलाधिकारी गिरीश चंद्र झा, लेखपाल अजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर दत्त तिवारी को आदेशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कमरों का सुंदरीकरण,गोवंशो के खाने के लिए भूसा से अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही साथ एक बड़ा कमरा बनाने का आदेश दिया गया जिसमें सामान को सुरक्षित रखा जा सके। इस दौरान सभासद प्रतीक सिंह, पंकज सिंह, लक्ष्मण, सुजीत सोनी, अनिल मौर्या, शशांक रावत, सभासद प्रतिनिधि अजय मिश्रा, विपिन पाण्डेय, अमित यादव, बादल चौधरी, राज आर्या, श्यामबली आदि लोग मौजूद रहे हैं।
What's Your Reaction?

