लंपी वायरस से बचाव के लिए 20 गोवंश को लगा टीका---

Sep 11, 2023 - 23:57
 0  31
लंपी वायरस से बचाव के लिए 20 गोवंश को लगा टीका---

आलोक बरनवाल INewsUP

रूधौली बस्ती- नगर पंचायत रुधौली के बालेश्वरी सिंह नगर वार्ड में पशु चिकित्सा अधिकारी रुधौली डॉ रितेश कुमार गुप्ता, नोडल पशु अधिकारी डॉ उज्जवल खरवार, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला मनोज कुमार व सभासद सुजीत सोनी के नेतृत्व में लंपी वायरस से बचाव के लिए 20 गोवंश को टीका लगवाया गया बचाव हेतु प्रचार प्रसार भी किया गया। लंपी वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है सोमवार को राजकीय पशु चिकित्सालय रुधौली की टीम द्वारा विशाल चौरसिया, बीरबल, मिथुन,मनोहर, सहित अन्य वार्ड वासियों को जागरुक भी किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow