सरयू के स्नान घाट पर डूब रहे तेलंगाना राज्य के युवक को जल पुलिस ने बचाया

Nov 15, 2023 - 22:01
 0  22
सरयू के स्नान घाट पर डूब रहे तेलंगाना राज्य के युवक को जल पुलिस ने बचाया
सांकेतिक तस्वीर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

अयोध्या । सरयू नदी के स्नान घाट पर गुरुवार को स्नान करते समय पानी के तेज बहाव के चलते एक युवक गहरे पानी में बहने लगा , ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,आरक्षी नित्यानन्द यादव, मुन्ना कुमार यादव व लालमणि सहित स्थानीय नाविक विजय माझी ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए डूब रहे युवक को बचा लिया । जिसकी पहचान तेलंगाना राज्य के रंगरेड्डी जिला के यादम्मा गांव निवासी श्रीकांत रेड्डी पुत्र राम रेड्डी के रूप में हुई । उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते हुए उनके स्वजन को सुपुर्द कर दिया । पुलिस की तत्परता व जल पुलिस के साहस की खूब प्रशंसा हुई । मौजूद लोगों ने बताया कि अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है पुलिस की इस साहसिक कार्य से जनपद अयोध्या ही नहीं आस पास के अन्य जनपदों के लोगों ने भी जमकर सराहना की है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow