तालाब में डूबने से कमाऊ पूत की मौत--
राजकुमार श्रीवास्तव-महसो बस्ती INewsUP
लालगंज थाना क्षेत्र के महसो पूरब टोला निवासी 38 वर्षीय अंगद की तालाब में डूबने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर बाद अंगद शौच करने तालाब के पास गया था । पैर फिसलने से वह तालाब में गिर पड़ा और डूब गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया । मृतक अंगद अपने पीछे पत्नी समेत चार बेटियां एक बेटा व वृद्ध माता को अकेला छोड़ गया । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है ।
What's Your Reaction?

