जानवर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल,रेफर---
आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP
रूधौली बस्ती –रुधौली थाना क्षेत्र के अठदमा शुगर मिल के पास छुट्टा जानवर की चपेट में आने से रुधौली निवासी विक्की पुत्र शिवकुमार अपने चाचा की लड़की आरुषि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दूरभाष और सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान करवाया तत्काल घटना की सूचना रुधौली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची रूधौली पुलिस ने तत्काल घायल को निजी अस्पताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि रोज की भांति सामान लेकर रूधौली से ग्राम पंचायत तुसायल में स्थित अपने दूसरे घर जा रहे थे और साथ में उनके चाचा की लड़की आरुषि 5 वर्ष भी थी। छुट्टा जानवर की चपेट में आने से विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। कांस्टेबल अभिलाष सिंह व कांस्टेबल शुभेंदु तिवारी सहित रुधौली पुलिस की सक्रियता को लेकर जगह-जगह प्रशंसा हो रही है।
What's Your Reaction?

