पत्नी की पिटाई कर पति ने खुद लगाई फांसी, गंभीर
सूरज मिश्रा-मुंडेरवा बस्ती INewsUP
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव में रविवार की देर शाम पति पत्नी के बीच हुए मामूली कहासुनी से नाराज पति ने अपनी पत्नी साधना की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं । सूचना पर पहुंचे साधना के पिता उसे अपने साथ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बनकटी ले गए । जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया । वहीं साधना के पति राम अनुज ने खुद को फांसी लगाकर जाने देने को कोशिश की लेकिन स्वजनों की सतर्कता से उसे बचा लिया गया । हालत गंभीर होने पर राम अनुज को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है । लालगंज थानांतर्गत बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड निवासी राम बृक्ष की बेटी साधना का विवाह करीब चार साल पहले मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बघाड़ी निवासी राम अनुज पुत्र नागेश्वर से हुई थी । राम बृक्ष का आरोप है कि उनके दामाद राम अनुज डेढ़ लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर आये दिन साधना को प्रताड़ित करते रहते हैं ।
What's Your Reaction?

