पिता ने पैसा न दिया तो कलयुगी बेटे ने कुदाल से काट डाला, दर्दनाक मौत
सूरज मिश्रा- मुंडेरवा बस्ती INewsUP
लालगंज। लालगंज थानाक्षेत्र के शोभनपार में लोन का पैसा ना जमा करने से नाराज कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर कुदाल से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार पटेल ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही में जुट गए। शोभनपार निवासी सुधीर शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। उसने अपने पिता बुधिराम के नाम से एक बैंक से ऋण लिया था। जिसे जमा ना करने के कारण आए दिन बाप-बेटे में कहासुनी हुआ करता था। जानकारी के मुताबिक हाल ही में बुधिराम कीमती पेड़ बेचकर कुछ पैसे अपने पास रखे हुए थे। सुधीर उसी पैसे से ऋण चुकाने का दबाव बना रहा था। जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ और सोमवार की सुबह शौच जा रहे पिता को सुधीर ने कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी व सीओ रुधौली प्रीति खरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि वादिनी सूर्य मति देवी पत्नी स्वर्गीय रणधीर कुमार निवासी शोभन पार थाना लालगंज जनपद बस्ती ने लिखित सूचना दिया कि मेरे ससुर बुद्धि राम पुत्र लोटन उम्र 67 वर्ष आज सुबह 5:00 बजे शौच के लिए खेतों में जा रहे थे कि मेरा ज्येष्ठ सुधीर कुमार पुत्र बुद्धि राम मेरे ससुर से केसीसी लोन को जमा करने की बात को लेकर कहासुनी करने लगे कहासुनी करते हुए सुधीर कुमार ने अपने हाथ में लिए कुदाल से सिर पर कई वार कर घायल कर दिया जिससे मेरे ससुर बुद्धि राम की मौके पर ही मृत्यु हो गई, इस सूचना पर थाना लालगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 171/ 23 धारा 302,506 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अभियुक्त सुधीर कुमार को मुखबिर की सूचना पर गांव के बाहर उत्तर तरफ हिरासत पुलिस ने लिया गया घटना कारित करने वाले आला कत्ल कुदाल, रक्त रंजित घटना कारित करते समय अभियुक्त के द्वारा पहने हुए कपड़े जिस पर खून के छींटे और धब्बे लगे हुए हैं, बरामद किया गया अभियुक्त से पूछताछ करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?

