एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी---
अजमेर अली- गोरखपुर INewsUP
गोरखपुर। पीपीगंज व महराजगंज के बेरोजगार युवकों से एम्स अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्वास्थ्य कर्मी की जॉब दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप गोरखनाथ इलाके के दो युवको पर है। पीड़ित ने सोमवार को एसपी नार्थ से मिलकर लिखित शिकायत की है। एसपी ने सीओ कैम्पियरगंज को जांच सौंपी है। पीपीगंज के बगहा भारी निवासी दिनेश उर्फ राजू ने बताया कि उसकी मुलाकात गोरखनाथ के दो युवकों से हुई। उन्होंने एम्स में जॉब दिलाने के नाम पर 1 लाख 30 हजार लिया। इसी प्रकार उमेन्द्र से 1 लाख, संजय यादव से 2 लाख,पनियरा के दिनेश से 80 हजार,मिथिलेश से 80 हजार, अजय से 1 लाख 30 हजार, अजय सहनी से 82 हजार, विजय से 90 हजार, दीपू से 70 हजार, महेंद्र यादव से 60 हजार लिया है। लेकिन न तो जॉब दिलाया और न ही रकम ही वापस दिया। इस सम्बंध में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि सीओ को जांच दी गयी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।
What's Your Reaction?

