पीएम आवास का रुपया लूटने वाला गिरफ्तार--

May 25, 2023 - 00:58
 0  36
पीएम आवास का रुपया लूटने वाला गिरफ्तार--

अजमेर अली- गोरखपुर INewsUP रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी महिला से 50,000 रुपये लूट करने वाले आदित्य को रामगढ़ ताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने व्हाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि रामगढ़ ताल पुलिस प्रधानमंत्री आवास का पैसा लेकर घर जाते समय लूट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है बताया कि स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 261/2023 धारा 392 भादवि के प्रधानमन्त्री आवास योजना की लाभार्थी महिला को योजना के तहत प्राप्त धनराशि 50 हजार रुपये की लूट करने वाले अभियुक्त आदित्य गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी महावीर घाट थाना कोतवाली जनपद बलिया अस्थाई पता न्यू शिवपुरी कालोनी कान्हा उपवन भवन के पास फलमण्डी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूटी गयी धनराशि 50,000/- रुपये बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह भी रहे मौजूद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow