तालाब में डूबा व्यक्ति, शव तलाश में जुटी रही टीम---
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
महुली संत कबीर नगर:महुली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव के पोखर में गिरे व्यक्ति की खोजबीन के लिए सोमवार को प्रयास किया गया। एसडीआरएफ गोताखोर ने प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवार के सदस्य काफी चिंतित है ।गांव के 40 वर्षी रामहजूर, रविवार को सुबह करीब 7:00 बजे पशुओं का गोबर घर के पास स्थित पोखरे के किनारे फेंकने गए थे इस दौरान पैर फिसलने से वह पोखर में जा गिरे। पोखरे में गिरने से परिवार में शोक की लहर तथा गांव में हड़कंप मच गया। सोमवार को मौलाना पर पुलिस चौकी पर के प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय, के अलावा एसडीआरएफ, वह गोताखोर की टीम पोखर में काफी देर तक खोजबीन में जुटी रही वहीं ग्रामीणों की मदद से पोखरे से पानी निकलवाने के लिए छ: पंपसेट लगाए गए चौकी प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय, ने बताया कि पोखरे में गिरा व्यक्ति अभी नहीं मिल पाया है खोजबीन जारी है।
What's Your Reaction?

