घर मे सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार--

Sep 24, 2023 - 18:16
Sep 24, 2023 - 18:31
 0  96
घर मे सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार--

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती :– जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के कंथुई बुजुर्ग गांव में 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह जब दीपक चौरसिया (24) पुत्र राम शंकर को घर से बाहर नहीं देखा तो स्वजनों ने अंदर जाकर देखा तो दीवाल पर खून की छींटे देख होश उड़ गए। मृतक दीपक दो भाइयों में सबसे छोटा था उसका बड़ा भाई गोवा में रहकर नौकरी करता है।स्थानीय लोगों ने बताया गांव के किसी युवक से कोई दुश्मनी नहीं थी फिर कौन और क्यों इसकी हत्या कर दी चर्चा का विषय बना हुआ है?स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर हर गतिविधियों पर ध्यान दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र सोनहा के कंथुई बुजुर्ग गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह सहित अन्य टीम द्वारा अपराधियों की तलाश की जा रही है जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर मामले का खुलासा किया जाएगा। परिजनों के कहने पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow