शांतिभंग की आशंका में डेढ़ दर्जन के खिलाफ कार्यवाही--
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती । लालगंज पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में थानाक्षेत्र के अलग अलग गांवों से पंद्रह पुरूषों व तीन महिलाओं समेत डेढ़ दर्जन लोगों पर कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शांतिभंग की आशंका के दृष्टिगत थानाक्षेत्र के महादेवा निवासी रामजन्म चौधरी,रेनू चौधरी,मगन चौधरी व अमरौना गाँव निवासी वीरसेन सिंह,रमेश सिंह पुत्र,चन्द्रसेन सिंह व देवरी निवासी निजामूद्दीन,खिरहुआँ निवासी तहउवर अली,बरहुआँ निवासी फकरुद्दीन व खोरिया निवासी रामबहाल, संतराम यादव तथा कैथौरा निवासी घमालू,रामअवध,श्रीदेवी,निर्मला व रसूलपुर निवासी राम समुझ,अनिरुद्ध यादव,राजेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया । गिरफ्तार करने वालों में मुख्यरूप से थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह समेत उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह,वीरेन्द्र गोविन्द राव, देवीशरण यादव, इन्द्रेश यादव,सुदीप कुमार यादव व मुख्य आरक्षी देवीशरण चौहान, सुभाष चन्द्र,आरक्षी व्यास कुमार, अमरजीत सरोज,महिला आरक्षी ममता चौहान शामिल रहीं ।
What's Your Reaction?

