सोखता गड्ढा में गिरी मासूम घायल--

Jun 13, 2023 - 01:29
 0  37
सोखता गड्ढा में गिरी मासूम घायल--

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

बस्ती सदर विकास खण्ड के खदरा ग्राम पंचायत में जल संचयन के लिए बनाये गए गड्ढे में करीब डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची गिरकर चोटिल हो गई । गनीमत रहा कि बड़ी अनहोनी से बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था । जल संचयन के लिए गांव में गड्ढे खोदकर पानी बचाने की कवायद पूरे प्रदेश में काफी तेजी से चल रहा है गड्ढे खुदवा कर सोकता बनाने का काम शास्त्रों को सौंपा गया है जिसके बदले उन्हें सरकारी कोष से निर्धारित धन मुहैया कराती है । आरोप है कि खदरा ग्राम पंचायत के प्रधान पात्रों के घर के सामने स्वयं की जिम्मेदारी पर गड्ढा खोदवाकर उसे सोखता बनवाने का जिम्मा उठा लिया है । नाम न छपने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि ग्राम प्रधान मसरूफ खुद गड्ढा खोदवाकर सोखता बनवाते हैं जिसमें काफी लापरवाही सामने आ रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow