कारागार मंत्री ने किया बंदियों से किया संवाद---
अजमेर अली-गोरखपुर INewsUP
गोरखपुर। जिला जेल गोरखपुर में रविवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल का दौरा किया तथा बंदियों से बातचीत किया ।कारागार मंत्री सुबह 9:25 पर जेल पहुँचे जहां उन्होंने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक एवं शहीद स्थल पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जेल मंत्री ने इस दौरान जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया साथ उन्होंने लगभग 600 बंदियों को सम्बोधित कर उन्हें आध्यात्म अपनाने और अपराध से दूर होकर आचरण में बदलाव लाने को प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जेल में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिला। तकरीबन एक घण्टा के निरीक्षण के बाद वह लौट गए। मंत्री ने इस दौरान गोविवि मामले में जेल आये 8 बच्चों से मिलकर उनके कुशल क्षेम लेते हुए कानून के हद में रहकर धरना देने को कहा। छात्रों को देख भावुक हुए रविकिशन गोविवि मामले में जेल गए छात्रों से मिलकर सांसद रविकिशन भावुक हो गए,उन्होंने कहा कि उचित कार्यवाही के लिए मैं प्रशासन से बात करूंगा एवं घटना को मुख्यमंत्री से अवगत कराउंगा। इस अवसर पर सदर सांसद रविकिशन,विधायक महेंद्र पाल,जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय,जेलर अरुण कुमार, डिप्टी जेलर विजय राय,विश्वनाथ पांडेय इत्यादि जेल कार्मिक मौजूद रहे। वही मंत्री ने कहा कि सरकार बंदियों की उचित सुविधा के लिए काम कर रही है। सरकार का मकसद है कि लोग जेल से सुधर कर जाय और शान से अपना जीवन जिएं ।
What's Your Reaction?

