ट्रक की ठोकर से फल व्यवसायी की मौत,दो घायल---
संदीप चौरसिया-कुदरहा-बस्ती INewsUP
सन्तकबीरनगर जिले के खलीलाबाद बरदहिया से खरीदारी कर लौट रहे बस्ती जिले के गायघाट व कुदरहा निवासी तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए जिससे एक की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए । मृतक की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी इबरार पुत्र मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई । बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा व गायघाट के रहने वाले तीन लोग खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में खरीदारी करने गए थे शनिवार की रात खरीदारी करने के बाद अपनी कार से वापस लौट रहे थे, कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के पास पहुंचे थे कि किसी ट्रक ने साइड मार दिया जिससे कार हाईवे के किनारे बने नाले में गिर गई । बताया जा रहा है कि अबरार का सिर गाड़ी के नीचे कीचड़ में फंस गया था । इबरार पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी गायघाट थाना कलवारी की मौके पर मौत हो गई । वहीं अन्य दोनों घायल हो गए । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया ।
What's Your Reaction?

