498 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार--

Oct 20, 2023 - 19:00
 0  26
498 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार--

धर्मेंद्र कुमार INewsUP

देईसांड़ बस्तीलालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला को 498 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र के एक महिला को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में उसने अपना नाम संगीता देवी पत्नी मनीराम निवासी अमोढ़वा पिड़िया बताया है । गिरफ्तार अभियुक्ता की तलाशी के दौरान 498 ग्राम गाँजा बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्ता को न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्यरूप से थानाध्यक्ष जितेंन्द्र सिंह समेत उपनिरीक्षक विरेन्द्र गोविन्द राव, महेन्द्र कुमार तथा मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार चौहान,महिला आरक्षी सुलेखा राजभर,कंचन मिश्रा शामिल रहीं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow