मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाएं भाजपा --कार्यकर्ता---
सुग्रीम कुमार INewsUP
पौली/धनघटा- संतकबीरनगर ! 4 नवंबर से शुरू हो रहे मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हैंसर ब्लॉक के लोहरैया में हुई । जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। इसके बाद उन्हें जिम्मेदारी सौंप गई। भाजपा के जिला महामंत्री गणेश पांडे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से एक जुट हो जाएं मतदाता सूची में लोगों का नाम शामिल करने के लिए घर-घर संपर्क करें। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता यह महत्वपूर्ण कार्य करें। इस अवसर पर लोहरैया, मंडल के महामंत्री सच्चिदानंद निगम, मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, रणविजय सिंह, व्यास मुनि चौबे, गुलाब यादव, प्रिंस राय, जितेंद्र राय, संतोष पाल, शाहिद, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

