बालिकाओं की सुरक्षा व महिला अपराधों पर पुलिस सख्त, मिशन शक्ति दीदी फेज-4

Oct 21, 2023 - 14:16
 0  10
बालिकाओं की सुरक्षा व महिला अपराधों पर पुलिस सख्त, मिशन शक्ति दीदी फेज-4

रोहित चौहान INewsUP

बनकटी-बस्ती - लालगंज पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर पूर्णरूप से अंकुश लगाने के लिए कमर कस लिया है । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला आरक्षियों की टीम आधा दर्जन शैक्षणिक संस्थानों पर शिविर लगाकर वीमेन पावर,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, पुलिस आपातकाल सेवा,स्वास्थ्य सेवा,एम्बुलेंस व साइबर हेल्पलाइन समेत थाना स्थानीय का सीयूजी नम्बर की जानकारी दी । पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र के पूजा पांडालों, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास व सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूमकर टहल रहे मनचलों से पूछताछ कर उनसे माफी नाम भरवाया गया । बनकटी कस्बे के एचआर उपाध्याय इण्टर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को मिशन शक्ति दीदी फेज 4 के तहत थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व महिला आरक्षी वंदना पासवान, कंचन मिश्रा,ममता चौहान व अंजू राजभर की टीम ने स्कूली छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिला अपराधों को लेकर जागरूक किया और उसकी रोकथाम के लिए पुलिस विभाग के विभिन्न नम्बरों के जरिये सहयोग लेने के सम्बंध में जागरूक किया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने छात्राओं को आत्म रक्षा का गुर सिखाया तथा हर परिस्थितियों में महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया । इस अवसर पर प्रबंध निदेशक प्रमोद उपाध्याय समेत आरक्षी रजनीश यादव,पंकज सिंह व प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow