22 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दिया धरना

Oct 22, 2023 - 00:01
 0  63
22 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दिया धरना

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का 22 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया । शनिवार को कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली,डीएम कार्यालय का नाम बदलकर मिनी सचिवालय घोषित करना, लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिया जाना, संघ के कार्यालय हेतु दारुलसफा में कक्ष आवंटित करना, समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर ही कलेक्टरेट कर्मियों को सचिवालय के कर्मचारियों के बराबर वेतन भत्ता दिया जाना, सामूहिक बीमा की धनराशि बढ़ाकर 10 लाख करना,कोरोना काल के 16 माह का अवशेष महंगाई भत्ता दिया जाना समेत 22 मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया । संगठन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुए धरने में मुख्य रूप से राजकुमार पाल, फैजान अहमद, धनंजय सिंह, रईस अहमद, सुनील कुमार शाह, आशीष कुमार, ओंकार प्रसाद पांडेय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow