नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन

Oct 22, 2023 - 00:55
 0  53
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के समर्थन में खजनी विधानसभा में महिला सम्मेलन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने से महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी प्रत्येक सदन में होगा। देश की केंद्र सरकार ने आमजन की सुविधा के लिए उज्ज्वला योजना, समृद्धि योजना, कन्या समृद्धि योजना, कोविड वेक्शीनेशन आदि कार्यों का वर्णन किया गया है। जिला उपाध्यक्ष ,हरिकेश राम , जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चंचला शुक्ला, मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंचला शुक्ला, बेलघाट की ब्लाक प्रमुख पूजा,भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रेम, जिला मंत्री माया मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पूनम गुप्ता, खजनी मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, महादेव मंडल संयोजिका विंध्यवासिनी, जिला मिडिया प्रभारी महिला मोर्चा प्रिया कुमारी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow