छात्रा से छेड़खानी करने वाले पर मुकदमा दर्ज--

Oct 16, 2023 - 13:00
Oct 16, 2023 - 13:16
 0  162
छात्रा से छेड़खानी करने वाले पर मुकदमा दर्ज--

अजमेर अली- INewsUP

गोरखपुर- सहजनवां थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते में एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत उसकी माँ ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर किया है । थानाक्षेत्र के एक निजी कालेज में पढ़ने जाती छात्रा ने अपनी मां से बताया कि एक युवक स्कूल जाते समय रास्ते मे छेड़खानी करता है , छात्रा की माँ ने भी ये बातें अपने पति से कही जिसपर लोकलज्जा के चलते मामला दबाने की कोशिश की गई लेकिन बार बार इस हरकतों से तंग छात्रा के कहने पर उसकी माँ ने 15 दिनों में दो दो बार थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow